Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नोबल शांति पुरस्कार मिलने पर कैलाश सत्यार्थी और मलाला युसुफज़ई को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नोबल शांति पुरस्कार मिलने पर श्री कैलाश सत्यार्थी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा “श्री कैलाश सत्यार्थी को नोबल शांति पुरस्कार मिलने पर बधाई। पूरे देश को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर गर्व है। श्री कैलाश सत्यार्थी ने अपना जीवन ऐसे कार्य में लगाया जिसका समूची मानवता के लिए बेहद महत्व है। मैं उनके इन प्रयासों के लिए उनका अभिनंदन करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की सुश्री मलाला युसुफज़ई को भी नोबल शान्ति पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा “मलाला युसुफज़ई का जीवन दृढ़ता और साहस से भरा है। मैं उन्हें नोबल शान्ति पुरस्कार मिलने पर बधाई देता हूं।”