Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने न्‍यायमूर्ति पी एन भगवती के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने न्‍यायमूर्ति पीएन भगवती के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘न्‍यायमूर्ति पीएन भगवती का निधन दु:खद है। वह भारत के कानूनी बिरादरी के दिग्‍गज थे। उनके लिए मैं गहरी संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं।

न्‍यायमूर्ति पीएन भगवती के उल्‍लेखनीय योगदान ने हमारी न्‍यायिक प्रणाली को कहीं अधिक सुलभ बनाया और लाखों लोगों को आवाज दी।’