Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा :

‘‘पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस रेल दुर्घटना में लोगों की मृत्यु की ख़बर से काफ़ी आहत हूँ। इस दुःख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

मैं ईश्‍वर से इस भयावह रेल दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से बात की है जो व्‍यक्तिगत रूप से इस स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं।