Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि पर असम के लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए असम के लोगों, विशेषकर राज्य की नारी शक्तिको हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की नारी शक्ति ने इस महत्वपूर्ण प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसका उद्देश्य एक सतत ग्रह का निर्माण करना है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“सराहनीय उपलब्धि। असम के लोगों को, विशेष रूप से राज्य की नारी शक्तिको, एक सतत ग्रह के निर्माण के उद्देश्य से किए गए इस प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई।”

************

पीके/केसी/डीवी/डीए