Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री से बात की; भूकंप के कारण मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की; भारत से हर संभव सहायता की पेशकश की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री श्री नवाज शरीफ से बात की और भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। प्रधानमत्री ने भारत की तरफ से पाकिस्‍तान को हर संभव सहायता देने की पेशकश की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नवाज शरीफ से बात की और भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया।

भारत ओर से हर संभव सहायता की पेशकश की। गीता के घर लौटने में किए गए प्रधानमंत्री श्री नवाज शरीफ प्रयासों के लिए उनका आभार व्‍यक्‍त किया।”