Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पारादीप रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री ने पारादीप रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री ने पारादीप रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा में अत्याधुनिक पारादीप रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की।

इस अवसर पर एक बड़ी जन सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास से संबंधित एक आधिकारिक कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की वह सराहना करते हैं।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बीजू पटनायक को स्मरण करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि पारादीप अब “विकास द्वीप” बन जाएगा- ओडिशा के लोगों के लिए विकास का एक द्वीप। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोज़गार के अवसरों का लाभ मिलेगा और ईंधन के लिए लकड़ी जलाने पर निर्भर देशभर की गरीब महिलाओं को एलपीजी की उपलब्धता हासिल हो सकेगी।

श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुद्रा और स्टार्ट अप इंडिया जैसी सरकार की पहलों का भारत के युवा लाभ उठा रहे हैं।

उद्घाटन स्थल पर पहुँचने से पूर्व, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से बनी इंडमैक्स इकाई और मुख्य नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। उन्होंने कहा कि संयंत्र में इंडमैक्स उत्पादन क्षमता मेक इन इंडिया पहल का एक उदाहरण है।