Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पीएसएलवी सी31 की सफल लांचिंग और आईआरएनएसएस 1ई को सटीक ढंग से कक्षा में रखने पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएसएलवी सी31 की सफल लांचिंग और आईआरएनएसएस 1ई को सटीक ढंग से कक्षा में रखने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ( इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन- इसरो) के वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा कि पीएसएलवी सी31 की सफल लांचिंग और आईआरएनएसएस 1ई को सटीक ढंग से कक्षा में रखने के लिए इसरो की गतिशीलता और दृढ़ता पर हमारी बधाई। हम इस मिशन को सफल बनाने के लिए अपने वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट के बारे में जानकारी देते हुए कहा उन्होंने इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों से बात की और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। हमारे वैज्ञानिकों ने देश को गौरवान्वित किया है।