Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पीएसएलवी-सी37 और कार्टोसैट उपग्रह के साथ 103 अन्य नैनो उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएसएलवी-सी37 और कार्टोसैट उपग्रह के साथ 103 अन्य नैनो उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इसरो को पीएसएलवी-सी37 और कार्टोसैट उपग्रह के साथ 103 नैनो उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई।

‘इसरो द्वारा हासिल की गई यह अहम उपलब्धि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिक समुदाय और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। भारत अपने वैज्ञानिकों को सलाम करता है।

मैंने अंतरिक्ष विभाग के सचिव से बात की और उन्हें तथा वैज्ञानिकों की पूरी टीम को आज की इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई दी।’