पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह को पुणे जिले में भूस्खलन के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुणे जाने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय आपदा कार्यबल के 80 कर्मचारी राहत और बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए है। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन में मारे गए लोगों की प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए है।