Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री ने उनके जन्मदिन को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनके जन्मदिन को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा- “श्रद्धेय अटलजी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर ढ़ेरों शुभकामनाएं। http://nm4.in/1CBaOcD

उनके जन्मदिन को ‘सुशासन दिवस’ के तौर पर मनाने और इस कार्य के लिए अपने आपको को समर्पित करने का संकल्प अटलजी के प्रति सबसे बड़ा सम्मान है। भविष्य के लिए विकास और सुशासन ही एकमात्र मार्ग है। हम सब मिलकर लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालें और विकसित भारत का निर्माण करें।”