Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पैदल सेना दिवस पर पैदल सेना को नमन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पैदल सेना दिवस पर पैदल सेना को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “पैदल सेना दिवस पर हम अपनी पैदल सेना के अदम्‍य शौर्य और साहस को नमन करते हैं, जिसने देश सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम पैदल सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्‍होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्‍यौछावर कर दिए।