Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी श्री डी वाई पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी श्री डी वाई पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि स्वर्गीय श्री पाटिल हमेशा परोपकार के कार्यों विशेषकर निर्धनों का जीवन बेहतर बनाने में लगे रहे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया:

श्री डी. वाई. पाटिल जी परोपकार और विशेष रूप से शिक्षा द्वारा समाज सेवा में आगे रहे। उन्होंने सदा ही लोगों, विशेषकर निर्धनों का जीवन बेहतर बनाने के लिए काम किया। उनके निधन से गहरा दुःख हुआ है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

***

पीके/केसी/एकेवी/केएस