पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय केन्द्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती इस तरह के कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त अवसर था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत छोड़ दिया था, लेकिन देश की पुकार ने उन्हें वापस ले आई।
उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों को न सिर्फ अपनी संख्या के मामले में, बल्कि उनकी अपनी ताकत के मामले में भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शब्द “ब्रेन ड्रेन” प्रचलन में रहा है। लेकिन अगर हम अपनी ताकत के रूप में प्रवासी भारतीयों को देंखे तो हम इसे “ब्रेन गेन” में परिवर्तित कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक है, तब “अनजान होने का डर” सबसे बड़ी बाधा हो सकता है, इससे उबरने में प्रवासी भारतीय मदद कर सकते है।
प्रवासी भारतीयों के साथ जोड़ने के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस की अवधारणा शुरू की थी जो कि उनकी बाद की सरकारों द्वारा सतत रखा गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, और विशेष रूप से विदेश मंत्रालय ने पिछले दो वर्षों में महत्वपूर्ण मानवीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केवल भारतीयों को ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के नागरिकों को संघर्ष और आपदा स्थितियों से बचाया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी अन्य देश पर हमला नहीं किया है। उन्होंने दो विश्व युद्धों में भारतीय सैनिकों के विदेशी भूमि की रक्षा के लिए किए गए बलिदान को याद किया और कहा कि दुनिया को इस बलिदान को स्वीकार करना होगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने “गांधी- एक प्रवासी” प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
उन्होंने मधुमेह नियंत्रण के लिए योग नयाचार पर एक पुस्तिका का भी विमोचन किया और ‘नो इंडिया know india’ क्विज के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
We are inaugurating this Kendra on a significant day- 2nd October. Gandhi JI had left India but the call of the nation brought him back: PM
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2016
Let us view our diaspora not only in terms of 'Sankhya' but let us see it as 'Shakti.' : PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2016
World's keenness to engage with India has risen. In such times 'fear of unknown' can be an obstacle. Our diaspora can help overcome this: PM
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2016
Connecting with the diaspora is essential. Atal Ji started idea of PBD and it has been continued thereafter: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2016
Through Yoga, can we overcome diabetes? Or control diabetes. Had spoken about it during the 2016 Yoga Day also: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2016