Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रोफेसर स्‍टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “प्रोफेसर स्‍टीफन हॉकिंग एक महान वैज्ञानिक और शिक्षाविद् थे। उनका धैर्य और दृढता समूचे विश्‍व में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत थी। श्री हॉकिंग का जाना दुखद है। उनके कार्यों ने हमारी दुनिया को बेहतर बनाने में बडा योगदान दिया। मैं उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”