Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री जुहा सिपिला को उनकी चुनाव में जीत और फिनलैंड गणराज्य का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री के पत्र का मूल पाठ इस प्रकार है:-

“कृपया चुनाव में आपकी जीत और फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री चुने जाने पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें।

दोनों देश के बीच लोकतंत्र और स्वतंत्रता के साझे मूल्यों पर आधारित मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। मैं द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आप के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

आपके व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सुख समृद्धि और फिनलैंड की मैत्रीपूर्ण जनता की प्रगति और समृद्धि के लिए मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं आपके सभी प्रयासों की सफलता की कामना करता हूं क्योंकि आप फिनलैंड नेतृत्व की अपनी यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं।”