पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस, कुवैत तथा ट्यूनीशिया में हमलों में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “फ्रांस, कुवैत तथा ट्यूनीशिया में हमलों में जिन लोगों की मौत हुई हैं, मैं उनके परिवारों तथा प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
मानवता की प्रगति शांति, भाईचारे और अहिंसा में है न कि घृणा, आतंक और दूसरों के प्रति विचारहीन हिंसा में।”
My thoughts & prayers are with the families & loved ones of those who lost their lives in the cowardly attacks in France, Kuwait & Tunisia.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2015
The progress of humanity lies in peace, brotherhood & non-violence, not in hatred, terror & mindless violence against others.
— NarendraModi(@narendramodi) June 26, 2015