पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति श्री फ्रांसवां होलांदे से टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने पेरिस में हुए हमले की कठोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने भारत की जनता की ओर से संवेदना और फ्रांस की जनता के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति होलांदे और फ्रांस की जनता दुख की इस घड़ी और चुनौती से दृढ़ता और धैर्य से निपटने में सक्षम होंगे और आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में सफल होंगे। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की बढ़ती रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण तत्व के रूप में आतंकवाद-विरोधी सहयोग के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राष्ट्रपति होलांदे ने प्रधानमंत्री को टेलीफोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया तथा भारत की जनता, सरकार, राजनीतिक दलों और मिडिया की फ्रांस के साथ एकजुटता और समर्थन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का समर्थन फ्रांस की जनता के लिए अर्थपूर्ण है। उन्होंने गंभीर भारत-फ्रांस रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस वर्ष फ्रांस में प्रधानमंत्री की अगवानी करने की आशा व्यक्त की।
PM @narendramodi spoke to President @fhollande over the telephone & strongly condemned the attack in Paris a few days ago.
— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2015
PM @narendramodi extended condolences on behalf of the people of India & extended solidarity with the people of France. @fhollande
— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2015
The Prime Minister expressed confidence that the people of France will deal with this moment of grief & challenge with fortitude. @fhollande
— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2015
President Hollande thanked PM @narendramodi for the solidarity & support received from the people, Govt, political parties & media of India.
— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2015
President @fhollande added that the support from the world’s largest democracy meant a lot to the people of France.
— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2015