Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बंगलुरू-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बंगलुरू- एर्नाकुलम एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “बंगलुरू- एर्नाकुलम एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण हुई मौतों पर दुःखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं।

मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेल मंत्री और अधिकारी हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं और समयबद्ध राहत सुनिश्चित कर रहे हैं।”