Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब में बठिंडा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक बुनियादी ढांचा हर देश के विकास के लिए आवश्यक है, और इसलिए, हमें उच्च गुणवत्ता के स्कूलों और अस्पतालों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बठिंडा में एम्स से स्थानीय क्षेत्रों को फायदा होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केंद्र सरकार आधारशिला रखकर ही नहीं बैठ जाएगी, परियोजनाओं का पूरा होना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अब अच्छी तरह से जान गया है कि भारतीय सेना क्या करने में सक्षम है। उन्होंने पाकिस्तान की जनता को आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने शासकों से भ्रष्टाचार और नकली नोटों के खिलाफ लड़ने के लिए कहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को पर्याप्त पानी मुहैया कराने के लिए जो कुछ कर सकती है, वह करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के पानी को पाकिस्तान जाने नहीं दिया जा सकता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि मध्यम वर्ग का शोषण नहीं हो और गरीब का जो हक है, वह उसे मिले।