Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बम्बई आर्ट सोसायटी के नए भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने बम्बई आर्ट सोसायटी के नए भवन का उद्घाटन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बम्‍बई आर्ट सोसायटी के नए भवन परिसर की उद्घाटन संबंधी पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि शायद ही कोई ऐसा संस्‍थान हो जो तीन दशकों तक अपना प्रभाव छोड़ता हो। लेकिन बम्‍बई आर्ट सोसायटी ऐसा करने में कामयाब रही है। इस सोसायटी की स्‍थापना 19वीं शताब्‍दी के अंत में हुई थी। इसका कारण यह है कि कला की अपनी शक्ति और संदेश होते हैं।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि कला सिर्फ दीवारों का अलंकरण मात्र ही नहीं है बल्कि समाज की शक्ति का स्‍तंभ होती है। उन्होंने कहा कि कला बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि इस मशीनी युग में भी कला व्यक्तियों में मानवता की भावना को जिंदा रखने में मदद करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कला को कभी भी अपने संस्‍थापन पर निर्भर नहीं होना चाहिए, लेकिन इसे निश्चित रूप से संस्थापन द्वारा संरक्षण दिया जाना चाहिए।

कला के तीन शब्‍दों ए, आर, और टी, पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये शब्‍द चिरायुता, जातिहीनता व क्षेत्रहीनता और शाश्वतता जैसे गुणों का बखान करते हैं और कला को परिभाषित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया है कि कलाकृति के सृजन की प्रक्रिया का प्रलेखन करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सकता है जिससे लोगों को कलाकार के विचारों की प्रक्रिया को समझने में मदद मिल सकती है।