Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर श्री तारिक रहमान को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर श्री तारिक रहमान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा। श्री मोदी ने कहा, “मैं आपके साथ मिलकर अपने बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और अपने साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।”

श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया:

“मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं।

यह जीत बांग्लादेश की जनता का आपके नेतृत्व पर भरोसा दिखाती है।

भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा।

मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

@trahmanbnp

@bdbnp78

***

पीके/केसी/एके