Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश चुनाव में जीत हासिल करने पर तारिक रहमान को बधाई दी; द्विपक्षीय संबंधों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर पार्टी के नेता श्री तारिक रहमान से बात की और उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने बातचीत में, बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के प्रयास में श्री रहमान को अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश घनिष्ठ पड़ोसी देश हैं और उनके गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने दोनों देशों और लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर अपने पोस्ट में कहा कि

‘’श्री तारिक रहमान से बात करके मुझे बहुत प्रसन्‍नता हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनाव में उनकी उल्लेखनीय जीत पर बधाई दी।

मैंने बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के उनके प्रयास में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया।

मैंने गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध वाले दोनों घनिष्ठ पड़ोसी देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

@trahmanbnp

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके