Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा- “स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रबल पैरोकार बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। समाज के शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए उनके प्रभावी प्रयास सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।”

 

****

 

एमजी/एएम/एसकेजे/एसके