Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक की 20वीं वर्षगांठ पर बिम्सटेक देशों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पर आधारित बंगाल की खाड़ी संबंधी पहल) की 20वीं वर्षगांठ पर बिम्सटेक देशों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज का दिन विशेष है- हम बिम्सटेक की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। बिम्सटेक के सभी देशों को मेरी ओर से बधाइयां।

बिम्सटेक क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक स्वाभाविक मंच है। शांति और विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता बिम्सटेक परिवार को आपस में जोड़ती है।”