Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा;

“बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे:

PM @narendramodi”

*****

पीके/केसी/आरटी/पीके/डीए