Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर  नीतीश कुमार जी को बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। एनडीए परिवार बिहार की प्रगति के लिए साथ मिलकर काम करेगा। बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”      

***

एमजी/एएम/जेके/एसके