Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को बहुत-बहुत बधाई। गौतम बुद्ध की महान शिक्षाओं ने सदियों से लाखों लोगों को प्रभावित किया है। वे ज्ञान, शांति और करूणा के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएं हमें एक शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करने के लिए लगातार प्रेरित करती रहें”।