Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बेगम खालिदा जिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में वर्षों तक योगदान देने वाली बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री मोदी ने कहा है कि भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

“बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं। उन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।”

***

पीके/केसी/बीयू/केके