Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ब्राजील के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “ब्राजील के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं हैं। भारत और ब्राजील के बीच कई क्षेत्रों में मजबूत और दीर्घकालिक सहयोग कायम हैं।

मैं समझता हूं कि भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को और आगे बढ़ाने की दिशा में काफी संभावना है, जिससे हमारे दोनों देशों की जनता लाभान्वित होगी।”