पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर वहां की जनता को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा ‘मैं ब्राजील की जनता को उनके राष्ट्र के स्वाधीनता दिवस पर बधाई देता हूं। ब्राजील के साथ संबंध बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। भारत के लिए ब्राजील एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हम, दोनों देशों के बीच और अधिक सहयोग बढ़ाने के प्रति कटिबद्ध हैं।’