Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बातचीत की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री डेविड कैमरन से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से बातचीत की और उनकी जीत पर उन्‍हें बधाई दी तथा उन्‍हें व उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

मैंने श्री डेविड कैमरन से कहा कि प्रधानमंत्री पद पर विराजमान रहते हुए इतनी शानदार जीत हासिल करना उनकी विजय को और ज्‍यादा विशेष बनाता है।

हम दोनों ही विभिन्‍न मुद्दों पर भारत एवं ब्रिटेन के बीच सहयोग को और बढ़ाने के लिए आपस में मिल-जुलकर काम करने को उत्‍सुक हैं।”