पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को फाइनल में शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर कब्जा बरकरार रखने पर बधाई दी है।
श्री मोदी ने इसे खिलाड़ियों का असाधारण अभियान बताते हुए कहा कि टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतते हुए कुल पांचवीं स्वर्णिम सफलता हासिल की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विजय इसलिए ज्यादा खास है कि भारत की पुरुष और महिला, दोनों हॉकी टीमों ने पहली बार एक ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी एशियाई मंच पर अपना मस्तक ऊंचा कर खड़ी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखाः
‘‘2026 के एशियाई खेल भारतीय हॉकी के लिए सचमुच विशेष रहे हैं!
हमारी पुरुष हॉकी टीम को फाइनल में शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक पर कब्जा बरकरार रखने पर बधाई। पहली बार एशियाई खेलों में लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीतना और कुल मिला कर पांचवीं स्वर्णिम सफलता… हमारे खिलाड़ियों का यह असाधारण अभियान रहा।
यह विजय इसलिए ज्यादा खास है कि पहली बार पुरुष और महिला, दोनों हॉकी टीमों ने एक ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। यह स्पष्ट है कि भारतीय हॉकी एशियाई मंच पर अपना मस्तक ऊंचा कर खड़ी हैः PM@narendramodi”
The 2026 Asian Games have been truly special for Indian Hockey!
Congratulations to our Men’s Hockey Team on retaining the Asian Games Gold with a commanding victory in the final. Back-to-back Asian Games Golds for the first time and a fifth Gold overall…it’s been an…
— PMO India (@PMOIndia) October 3, 2026
*****
पीके/केसी/आरटी/एसके