Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय हॉकी टीम को फ्रांस के पेरिस में जारी पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने उनके कौशल, लगन और टीम भावना की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

 “यह एक ऐसी महान उपलब्धि है जिसे आने वाली पीढ़ियां संजो कर रखेंगी।

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में अपनी चमक बिखेरी और कांस्य पदक जीतने में सफल रही। यह और भी विशिष्ट उपलब्धि है क्योंकि ओलंपिक खेलों में यह उनका लगातार दूसरा पदक है।

उनकी सफलता उनके कौशल, लगन और टीम भावना की जीत है। उन्होंने असीम हिम्मत और लचीलापन प्रदर्शित किया। खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।

प्रत्येक भारतीय का हॉकी के साथ एक भावनात्मक लगाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।

***

एमजी/एआर/एसकेजे/एसके