Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

उन्‍होंने कहा,“भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है।”