Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भारत के बढ़ते आत्मनिर्भर चिकित्सा-तकनीक पारिस्थितिकी तंत्र पर एक लेख साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा द्वारा भारत के बढ़ते आत्मनिर्भर चिकित्सा-तकनीक पारिस्थितिकी तंत्र पर लिखे गए एक लेख को साझा किया। श्री मोदी ने कहा कि यह आत्मनिर्भरता घरेलू विनिर्माण, आयात पर निर्भरता में कमी और पीएलआई तथा मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी योजनाओं से प्रेरित है, जिससे भारत किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पर केंद्रित एक विश्वसनीय वैश्विक चिकित्सा-तकनीक भागीदार बन गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने घरेलू विनिर्माण, आयात पर निर्भरता में कमी और पीएलआई तथा मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी योजनाओं के बल पर भारत के बढ़ते आत्मनिर्भर चिकित्सा-तकनीक पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पर केंद्रित एक विश्वसनीय वैश्विक चिकित्सा-तकनीक भागीदार के रूप में लगातार उभर रहा है।

****

पीके/केसी/केएल/एनके