Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भारत भर में अनेक त्‍योहारों पर शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत भर में अनेक त्‍योहारों पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं ।

प्रधानमंत्री ने कहा “पूरे भारत में लोग आज विभिन्‍न त्‍योहार मना रहे हैं । इन पावन पर्वों पर सभी को मेरी शुभकामनाएं।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में खुशहाली और संपन्नता आए।

मेरे तमिल मित्रों को पोंगल की शुभकामनाएं, என் தமிழ் நண்பர்கள் அனைவருக்கும் மகிழ்ச்சியான மற்றும் ஆசி நிறைந்த பொங்கல் வாழ்த்துகள்

माघ बिहु के अवसर पर असम के लोगों को शुभकामनाएं, মাঘ বিহুৰ এই পৱিত্ৰক্ষণত, অসমবাসীলৈ মোৰ আন্তৰিক শুভেচ্ছা জনাইছো৷

गुजरात के लोगों को उत्‍तरायन के अवसर पर शुभकामनाएं આપ સૌને ઉતરાયણ પર્વ ની હાર્દિક શુભકામનાઓ!

भारत में मनाये जाने वाले ऐसे एवं अन्‍य त्‍योहार हमारे जीवन में रंग एवं खुशियां जोड़ते हैं।

यह त्‍योहार हमारे किसानों के जीवन में अपार खुशियां एवं प्रगति लाएं।’’