प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और लोगों के साथ जुड़ाव को और मज़बूत करने की ब्लूमबर्ग की योजनाओं का स्वागत किया है।
माइक ब्लूमबर्ग ने X पर पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को “लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री” बताया। उन्होंने भारत की तेज़ी से होती आर्थिक वृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ने की सराहना की। उन्होंने भारत के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री के विज़न का भी ज़िक्र किया और भारत में ब्लूमबर्ग के 30 वर्ष पूरे होने और देश में विस्तार की योजनाओं पर चर्चा करने पर खुशी ज़ाहिर की।
X पर माइक ब्लूमबर्ग की पोस्ट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनसे मिलकर खुशी हुई और भारत में 30 वर्ष पूरे करने पर ब्लूमबर्ग को बधाई दी।
श्री मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और लोगों के साथ जुड़ाव को और मज़बूत करने की ब्लूमबर्ग की योजनाओं का स्वागत किया। उन्होंने भारत की विकास गाथा से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध हो रहे अपार अवसरों पर भी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;
“आज सुबह आपसे मिलकर खुशी हुई।
भारत में 30 वर्ष पूरे करने पर ब्लूमबर्ग को बधाई। हम भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और हमारी अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और लोगों के साथ जुड़ाव को और मज़बूत करने की ब्लूमबर्ग की योजनाओं का स्वागत करते हैं।
भारत की विकास गाथा विभिन्न क्षेत्रों में अपार अवसर उपलब्ध करवा रही है।“
It was a delight meeting you this morning.
Congratulations to Bloomberg on completing 30 years in India. We welcome Bloomberg’s plans to expand its presence in India and deepen its engagement with our economy, markets and people.
India’s growth story continues to create immense opportunities across sectors.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/पीके /डीए
It was a delight meeting you this morning. Congratulations to Bloomberg on completing 30 years in India. We welcome Bloomberg's plans to expand its presence in India and deepen its engagement with our economy, markets and people. India’s growth story continues to create immense opportunities across sectors.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2026