Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भिलाई इस्‍पात संयंत्र गैस लीक मामले में डॉ. रमन सिंह से बात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह से बातचीत कर भिलाई इस्‍पात संयंत्र गैस हादसे से पीडि़त व्‍यक्तियों के राहत एवं बचाव तथा उपचार के लिए हर तरह की आवश्‍यक सहायता दिये जाने का आश्‍वासन दिया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

श्री मोदी ने केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह से बातचीत कर निर्देश दिया कि केन्‍द्र सरकार भिलाई इस्‍पात संयंत्र में राज्‍य सरकार की ओर से चलाये जा रहे राहत अभियानों में समन्‍वय स्‍थापित करे तथा यह सुनिश्चित भी करे कि पीड़ि‍त व्‍यक्तियों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाए।