Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने मंदिर मार्ग पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में मंदिर मार्ग पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया।
s2014100257580 [ PM India 162KB ]

वाल्मीकि बस्ती जाते हुए उन्होंने सरकारी काफिले को मंदिर मार्ग पुलिस थाने पर रोकने के लिए कहा। वहां पर गंदगी देखकर प्रधानमंत्री ने स्वयं झाडू उठाकर सफाई की। पुलिस अधिकारी यह देखकर उनकी ओर दौड़े। प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि बस्ती जाने से पूर्व पुलिस अधिकारियों से साफ-सफाई रखने के लिए कहा।

s2014100257579 [ PM India 144KB ]