Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री रिशांग कीशिंग के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मणिपुर के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ राजनीतिज्ञ श्री रिशांग कीशिंग के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री रिशांग कीशिंग के निधन ने उत्‍तर-पूर्व की राजनीति में एक बड़ी रिक्तता पैदा की है। इस क्षेत्र के लिए उन्‍होंने बड़ी कर्मठता से सेवा की। इस दु:खद समय में श्री रिशांग कीशिंग के परिवार और उनके शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”