Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के राज्‍यपाल श्री सैयद अहमद के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मणिपुर के राज्‍यपाल श्री सैयद अहमद के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “श्री सैयद अहमद एक अनुभवी नेता थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्‍होंने कई महत्‍वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके निधन से गहरा दु:ख हुआ है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे।”