Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने मध्‍यप्रदेश में हरदा के निकट, कामायनी एक्‍सप्रेस और जनता एक्‍सप्रेस के पटरी से उतर जाने की दुर्घटनाओं में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्‍यप्रदेश में हरदा के निकट, कामायनी एक्‍सप्रेस और जनता एक्‍सप्रेस के पटरी से उतर जाने की दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में हुई ये दो रेल दुर्घटनाएं बहुत तकलीफ देह हैं। जानमाल की भारी हानि से मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं।

मैं घायलों के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना करता हूं। प्राधिकारी हरसंभव सहायता कर रहे हैं। स्थिति पर बहुत नजदीकी नजर रखी जा रही है।