Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी के अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी के अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“आज के #MannKiBaat की शुरुआत सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई सकारात्मक प्रगति से जुड़े विषयों के साथ की।

पुरानी सोच को बदलने और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देने के मामले में मार्गदर्शन प्रस्तुत करने के लिए मुझे असम की अपनी बहनों और भाइयों पर गर्व है। #MannKiBaat

नागालैंड में खेलों को बढ़ावा देने से जुड़े ये दो प्रयास आपको अवश्य पसंद आएँगे… #MannKiBaat

यहाँ देखिए कि बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय और केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय किस प्रकार परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय कर रहे हैं। #MannKiBaat”

भारतीय संस्कृति के प्रति गहरे लगाव के लिए डोमिनिकन गणराज्य के ब्रह्मकमल डोमिनिकाना वैदिक मंत्र चैंटिंग ग्रुप के प्रयासों की सराहना की। #MannKiBaat

मेघालय के लोगों ने जिस प्रकार जीवित जड़ पुलों को संरक्षित किया है, भारत को उन पर गर्व है। #MannKiBaat”

हम भारतवासियों ने बार-बार साबित किया है कि जनभागीदारी की ताकत हमारी बहुत बड़ी पूंजी है। मुझे बेहद खुशी है कि पश्चिम एशिया के संकट को देखते हुए मैंने जो आग्रह किए थे, उनका लोगों ने न सिर्फ खुले दिल से समर्थन किया, बल्कि भरपूर सहयोग भी कर रहे हैं। #MannKiBaat

नांदेड़ में बहादुरपुरा के पेठकर परिवार ने विवाह के अवसर पर गांव के लोगों का दुर्घटना बीमा कराकर एक नई मिसाल कायम की है। मेरा आग्रह है कि मुसीबत में लोगों का सुरक्षा कवच बन रहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी भी आप अपने परिवार से जरूर साझा करें। #MannKiBaat

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की नारीशक्ति ने कचरे से कमाल कर दिखाया है। उन्होंने प्लास्टिक कचरे को जनभागीदारी से इकट्ठा किया, जिनसे बनी Eco-bricks आज शहर की सुंदरता बढ़ाने में बहुत काम आ रही हैं। #MannKiBaat

आने वाले गणेश उत्सव को देखते हुए गणपति बाप्पा की मूर्तियां बनाने वालों और उनके खरीदारों से मेरा यह विशेष आग्रह… #MannKiBaat

***

पीके/केसी/पीके