पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत में शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर क्षेत्रीय चिंताओं पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत में आगामी हरि राया ऐदिलफित्री के अवसर पर उन्हें और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और वहां तनाव कम करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी और प्रधानमंत्री इब्राहिम ने संवाद और कूटनीति द्वारा शांति और स्थिरता शीघ्र बहाल करने के महत्व पर जोर दिया।
Spoke with my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim of Malaysia, and conveyed warm greetings to him and the people of Malaysia on the occasion of the upcoming festival of Hari Raya Aidilfitri.
We also discussed the deeply concerning situation in West Asia and reaffirmed our…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2026
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि “मैंने अपने मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बात की और आगामी हरि राया ऐदिलफित्री त्योहार पर उन्हें और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
हमने पश्चिम एशिया की बेहद चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
***
पीके/केसी/एकेवी/एम