Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी और राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले सभी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा “पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उनको शत् शत् नमन।

राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले सभी शहीदों के पराक्रम का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा उनका बलिदान हमारी यादों में अंकित है।