Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा कि महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा समाज की सेवा के लिए किए गए प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण करेंगी।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां सदैव स्मरण करेंगी।

मैं शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को चिर शांति मिले।

@HHShkMohd

****

पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस