Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र वासियो को शुभकामनाएं दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा “ महाराष्ट्र के लोगो को राज्य निर्माण दिवस की बधाई। मैं महाराष्ट्र की निरन्तर प्रगति ओर समृद्धि की कामना करता हूं। आशा है कि राज्य नई ऊचाइयों को छुएगा और देश की विकास यात्रा में सहयोग प्रदान करता रहेगा।’’