Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की 60 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया घांगस को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिलाओं की 60 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया घांगस को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि यह सफलता प्रिया घांगस के उत्कृष्ट कौशल और मानसिक सामर्थ्य का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने लिखा:

“प्रिया घांगस ने महिलाओं की 60 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में शानदार स्वर्ण पदक देश के नाम किया! यह उनके उत्कृष्ट कौशल और मानसिक सामर्थ्य को दर्शाता है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएँ।

#CWG2026″

***************

पीके/केसी/डीवी/डीए