Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने न्‍यायपालिका में आम आदमी के उच्‍च स्‍तर के विश्‍वास का उल्‍लेख किया।

भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश के भाषण का उल्‍लेख करते हुए कि देश के विभिन्‍न न्‍यायालयों में बड़ी संख्‍या में मामले लंबित पड़े हैं, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मुख्य न्यायाधीश की चिंता को समझते हैं। उन्‍होंने कहा कि इस बारे में आगे बढ़ते हुए उन्‍हें उम्‍मीद है कि सरकार और न्यायपालिका इन मुद्दों का समाधान खोजने के लिए साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कानून की किताबों से पुराने कानूनों को हटाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी जोर दिया।