पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय और असम में कई लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। अमेरिका रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने हर मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान सहायता और गंभीर रूप से घायल हर व्यक्ति को 50,000 रुपए की सहायता देने को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री राहत कोष से यह मदद दी जा रही है।